डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय कार्यालयों को पट्टे प्रदान करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।


इसी क्रम में बुधवार को परबतसर उपखंड के बिठवालिया और कुण्डरी सहित कुचामन तहसील के आनंदपुरा व पलाडा ग्रामों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के लिए भूमि पट्टे जारी किए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर परबतसर तहसील के ग्राम बिठवालिया में 0.1500 हैक्टेयर तथा ग्राम कुण्डरी के लिए मौजा मिण्डकिया में 0.0700 हैक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया था। इसी प्रकार कुचामन तहसील के ग्राम आनंदपुरा में 0.1250 हैक्टेयर एवं ग्राम पलाडा में 0.1500 हैक्टेयर भूमि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गोदाम व कार्यालय निर्माण के लिए दी गई थी।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई कर इन सभी ग्रामों के कार्यालयों के पट्टे जारी कर दिए गए हैं।

कुचामन सिटी: सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में होगी दिशा की बैठक
कुचामनसिटी में नए बालिका अल्पसंख्यक छात्रावास में प्रवेश शुरू






