Wednesday, May 27, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में निःशुल्क RS-CIT बैच शुरू, डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम

कुचामन सिटी में निःशुल्क RS-CIT बैच शुरू, डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के मिर्धा नगर स्थित मंथन इन्फोटेक कॉलेज में बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT (आरएस-सीआईटी) बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद सुभाष पावड़िया एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरदेव सिंह चौधरी ने फीता काटकर किया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर पार्षद सुभाष पावड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि महिलाएं डिजिटल शिक्षा से जुड़ती हैं तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज और परिवार के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और युवा पीढ़ी को नई दिशा प्रदान करते हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरदेव सिंह चौधरी ने महिलाओं को RS-CIT कोर्स के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -ishan

संस्थान के संचालक महेश शर्मा ने बताया कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 15 महिला विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें तीन माह तक कंप्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक पहल संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर रूप से की जा रही है।

कार्यक्रम में राधा शर्मा, गजेन्द्र सिंह आनन्दपुरा, संस्थान के स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!