कुचामन सिटी. सीएसपी कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में 69वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (जयपुर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले डीडवाना-कुचामन जिले के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद चौधरी (अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ, डीडवाना-कुचामन) एवं विशिष्ट अतिथियों राजेश चौधरी (उप जिला शिक्षा अधिकारी, खेलकूद, डीडवाना-कुचामन), ओंकार दूधवाल (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेनिया), मदनलाल जाखड़ (टीम प्रभारी), तंवर सिंह (संयोजक), रविन्द्र सिंह (कोच), सज्जन सिंह (पीटीआई), सुनीता चौधरी (वरिष्ठ अध्यापक, खोखर), रामस्वरूप चौधरी (पीटीआई), रूपाराम कमांडो, नेमाराम ढाका, रामदेव बुगालिया, हीराराम बिजानिया, तथा बजरंग बोचलिया की उपस्थिति में हुआ।

सीएसपी कोचिंग सेंटर के निदेशक भागीरथ चौधरी ने बताया कि डीडवाना-कुचामन जिले की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान स्तर पर अपना परचम लहराया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निम्न खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किए –
- 17 वर्ष छात्रा वर्ग – गोल्ड मेडल
- 19 वर्ष छात्र वर्ग – गोल्ड मेडल
- 19 वर्ष छात्रा वर्ग – सिल्वर मेडल
- 17 वर्ष छात्र वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल
मुख्य अतिथि विनोद चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “खिलाड़ी अनुशासन, परिश्रम और टीम स्पिरिट के प्रतीक होते हैं। आपने न केवल कुचामन का, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।”

विशिष्ट अतिथि राजेश चौधरी (उप जिला शिक्षा अधिकारी, खेलकूद, डीडवाना-कुचामन) ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (छात्र एवं छात्रा वर्ग, 17 व 19 वर्ष) का आयोजन पीएम जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी द्वारा शानदार व्यवस्थाओं के साथ करवाया गया।
उन्होंने प्रधानाचार्या मंजू चौधरी, एसडीएमसी सचिव डॉ. भंवरलाल गुगड़ एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के उत्कृष्ट सहयोग की सराहना की। साथ ही, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप चौधरी को भी बधाई दी, जिन्होंने मेजबानी और मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई।
चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित डीडवाना-कुचामन जिले की टीमों का शिविर भी इसी विद्यालय में लगाया गया था। प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने कोचों के साथ मिलकर चयनित खिलाड़ियों को इस कदर तैयार किया कि सभी टीमें किसी न किसी मेडल के साथ लौटीं — यह जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने आगे कहा कि “डीडवाना-कुचामन के कोच और खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने कोच रामस्वरूप चौधरी एवं पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोचों एवं टीम प्रभारी को ट्रॉफी, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कुचामन सिटी में निःशुल्क RS-CIT बैच शुरू, डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम






