कुचामन शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगरपरिषद की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को भी परिषद की टीम ने बाजारों में मोर्चा संभालते हुए सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहनों और ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की।


टीम ने मुख्य बाजारों में नो पार्किंग में खड़े कई वाहनों को जब्त किया और दुकानदारों के चालान काटे।


नगरपरिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के निर्देश पर और एएसआई राजेंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुराने बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सीकर रोड, बालाजी बाजार सहित कई इलाकों में की गई। अभियान के दौरान दुकानों के सामने खड़े कई टू-व्हीलर वाहनों को जब्त किया गया, जबकि कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

गौरतलब है कि कुचामन सिटी में फिलहाल पार्किंग के लिए कोई तयशुदा स्थान नहीं है। न तो नगरपरिषद की ओर से सार्वजनिक पार्किंग जोन बनाया गया है और न ही निजी मॉल्स या कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था है। इसी कारण लोग मजबूरीवश दुकानों के सामने या सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिससे अतिक्रमण और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
कुचामन सिटी में परिवहन विभाग की टीम ने 7 बसों के काटे चालान, 1 लाख वसूले






