Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में परिवहन विभाग की टीम ने 7 बसों के काटे...

कुचामन सिटी में परिवहन विभाग की टीम ने 7 बसों के काटे चालान, 1 लाख वसूले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. परिवहन विभाग के उड़न दस्ते ने मंगलवार को कुचामन बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अचानक हुई इस जांच के दौरान विभागीय टीम ने बसों में ओवरलोडिंग, परमिट की कमी, फिटनेस सर्टिफिकेट की अनुपलब्धता, अनाधिकृत स्टॉपेज और समय सारिणी उल्लंघन जैसे कई गंभीर नियमों के उल्लंघन पाए।

- विज्ञापन -image description

कार्रवाई के दौरान कुल सात बसों के चालान बनाए गए और 1 लाख रुपए का राजस्व अर्जित हुआ। टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्रवाई के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए आवश्यक चेतावनी देकर बसों को छोड़ा गया, ताकि आमजन अपने गंतव्य स्थल तक समय पर पहुँच सकें।

परिवहन निरीक्षक मनोज शर्मा और किरण कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा, नियम पालन और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि ऐसे निरीक्षण नियमित अंतराल पर जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन अनुशासन बनाए रखा जा सके। टीम की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, और आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य निजी बसों पर भी नजर रखी जा रही है।

कुचामन नगरपरिषद हुआ ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त, सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें जब्त, ठेले हटवाए

कुचामन में उपजिला अस्पताल सहित जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व कार्यालयों के सौंपे पट्टे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments