Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जैन स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों के अधिकारों की...

कुचामन सिटी: जैन स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों के अधिकारों की रक्षा और पर्यावरण जागरूकता पर सेमिनार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर जैन स्कूल घाटी कुआं में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और पर्यावरण जागरूकता पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके समग्र विकास तथा शिक्षा के महत्व को उजागर करना है।

- विज्ञापन -image description

सेमिनार में बच्चों को उनके अधिकारों, जीव-जंतु संरक्षण, मानवता की रक्षा और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को मोबाइल का कम उपयोग करने पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने और अपने करियर निर्माण पर फोकस करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर सुनील माथुर, सुभाष रावका एवं प्रधानाचार्य ने सारगर्भित मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज मेघवाल, व्यवस्थापक कैलाशचंद द्वारा स्कूल अध्यक्ष जयकुमार पहाड़िया, सचिव सुभाष रावंका, वीर अशोक गगवाल, अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या, वीर सचिव अजीत पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन एवं वीर संपत बगड़िया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

- Advertisement -ishan

महावीर इंटरनेशनल द्वारा 201 बच्चों को नोटबुक और पेन वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।

कुचामन कांग्रेस कमेटी ने मनाया जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस, आदर्शों को याद कर दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments