कुचामन सिटी में 23 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जा रहा है।


इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पहले दिन बूथों पर तथा अगले दो दिनों में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। नगर परिषद क्षेत्र में सभी वार्डों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बूथ, मोबाइल टीमें और ट्रांजिट बूथ निर्धारित कर दिए हैं।


सभी वैक्सीनेटरों और सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण 20 नवम्बर को राजकीय चिकित्सालय में होगा। सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशिक्षण दिवस और पोलियो दिवस पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर भेजें। लापरवाही करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वार्डवार ड्यूटी और बूथ –
वार्ड नं. 1
वार्ड 1 में लक्ष्मी पैलेस गैस गोदाम के सामने, खान्दली कोठी, चोटियों की कोठी, जैन कॉलोनी, मिर्धा कॉलोनी और जी.एस.एस. के सामने चेजारों की कोठी क्षेत्र शामिल हैं। इस वार्ड में पहला बूथ रा.उ.प्रा. संस्कृत विद्यालय, खान्दली कोठी में होगा, जहाँ शिवभगवान और नर्मदा ड्यूटी पर रहेंगे। दूसरा बूथ टैगोर बालिका स्कूल, मिर्धा नगर में लगाया गया है, जहाँ सुष्मिता और संगीता सारण बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएँगी।
वार्ड नं. 2
वार्ड 2 में डीडवाना रोड, अम्बा कॉलोनी, बुड़सु रोड, बाईपास, बागड़ा कॉलोनी, मारवाड़ स्कूल के पास, रामदेव गैस एजेंसी तथा पावर हाउस क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ पहला बूथ मारवाड़ केसरी स्कूल झालरा कुआँ में होगा, जहाँ जयकिशन और नीतू शर्मा की ड्यूटी रहेगी। दूसरा बूथ विद्या भारती स्कूल बुड़सु रोड में लगाया गया है, जहाँ इन्द्रा और सुमित्रा कुमावत दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
वार्ड नं. 31
वार्ड 31 में कड़वा का बासड़ा और हाईवे क्षेत्र की ढाणियाँ शामिल हैं। इस वार्ड में मोबाइल टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी। टीम में प्रयाण सन इजाजा और शिल्पा कुमावत शामिल हैं, जो पूरे क्षेत्र में घूमकर सभी बच्चों को दवा पिलाएँगे।
वार्ड नं. 32
वार्ड 32 में नया रोडवेज बस स्टैण्ड पर ट्रांजिट बूथ लगाया गया है। यहाँ चन्द्रमोहन और धर्मेन्द्र चावला ड्यूटी देंगे और आने-जाने वाले यात्रियों के बच्चों को खुराक पिलाएँगे।
वार्ड नं. 33
वार्ड 33 में मदरसा बालिका विद्यालय में ट्रांजिट बूथ स्थापित किया गया है। इस बूथ पर इस्माईल शाह और शाहिदा तैनात रहेंगे, जो पूरे दिन इस मार्ग से आने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएँगे।
वार्ड नं. 34
वार्ड 34 में झालरा कुआँ, बावड़ी, खान्दली कोठी, प्रताप नगर और खारड़ा चेजारों की कोठी क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ मोबाइल टीम नंबर 1 काम करेगी, जिसमें रफीक टॉक और चैनाराम घर-घर जाकर दवा पिलाएँगे।
वार्ड नं. 35
वार्ड 35 में मेहरों की ढाणी, चोटियों की कोठी, तहसील के पास बंजारा बस्ती और घासीजी का जाव क्षेत्र आते हैं। इस वार्ड में मोबाइल टीम नंबर 2 नियुक्त की गई है, जिसमें राकेश पूनिया और नेमीचन्द सोनी सभी घरों में पहुँचकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे।
कुचामन सिटी: घाटवा के व्यापारी को मिली धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जीतू चारण से मिला सुराग






