कुचामन सिटी. जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही अभियान के तहत चितावा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में पुलिस टीम ने राजपुरा तिराहा कुचामन-लोसल रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह को दबोचा।

थानाधिकारी तेजाराम (पु.नि.) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 5.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ 21 4M 581 भी पुलिस ने जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार – गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसे रोका गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

कुचामन में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, तलाशी में 3.58 ग्राम हेरोइन बरामद






