नावां शहर। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने मंगलवार शाम नगर में पथ संचलन किया, जो राधा कृष्ण भगवान के मंदिर से शुरू हुआ।


दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने सफेद सलवार-कुर्ता और नारंगी दुपट्टा पहना था। सभी सदस्य कदमताल करते हुए आगे बढ़ रही थीं। यह उनकी एकजुटता का प्रतीक था।
पथ संचलन जोगियों के आसन, बाग के गणेश मंदिर, पीपली बाजार, मुख्य बाजार, पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड होते हुए आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पहुंचा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने मौजूद रहकर व्यवस्था में सहयोग किया।






