Sunday, May 3, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: मीठड़ी में बाजार बंद! व्यापारी बोले- पुलिस चोरों के साथ, एसडीएम...

नावां: मीठड़ी में बाजार बंद! व्यापारी बोले- पुलिस चोरों के साथ, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: ग्राम मीठड़ी के स्टील व्यापारी घनश्याम अग्रवाल के गोदाम से लगातार चोरी की घटनाओं ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। व्यापार मण्डल ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी और उनके सहयोगियों के साथ सांठ-गांठ कर रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

शुक्रवार को व्यापार मण्डल ने मीठड़ी बाजार बंद रखकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया और उपखण्ड अधिकारी नावां को ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, घटना की शुरुआत 20 सितंबर 2025 को हुई जब चोरों ने व्यापारी घनश्याम अग्रवाल के गोदाम की पिछली खिड़की तोड़कर करीब 5 लाख रुपए के पीतल और स्टील के बर्तन चोरी कर लिए। व्यापारी ने तुरंत थाना नावां में एफआईआर दर्ज करवाई।

लेकिन कुछ ही सप्ताह बाद 12 अक्टूबर 2025 को चोरों ने दुबारा दिवार तोड़कर इस बार लगभग 12 लाख रुपए के पीतल, स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तन चोरी कर लिए।

- Advertisement -ishan

व्यापारी मण्डल के अनुसार – उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि चोरी का माल ताराचन्द खटीक, कुचामन सिटी के कबाड़ी के पास रखा गया है। पुलिस ने वहां से 60 हजार रुपए का माल बरामद किया और गाड़ी व खरीददार को गिरफ्तार किया, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

व्यापार मण्डल का आरोप है कि पुलिस पूरी तरह सहयोग नहीं कर रही और उन्हें अपने माल को लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

व्यापारी मण्डल ने ज्ञापन में कहा कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने और बाकी माल की बरामदगी तक मीठड़ी बाजार बंद रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और सम्पूर्ण चोरी का माल वापस दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो 18 अक्टूबर 2025 को उपखण्ड कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों ने तिरुपति में करवाया मुंडन, जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!