Sunday, May 3, 2026
Homeनमक उद्योग/साम्भर झीलनावां की चार रिफाइनरियों को BIS अवार्ड, पंकज आयोडाइज्ड साल्ट को लगातार...

नावां की चार रिफाइनरियों को BIS अवार्ड, पंकज आयोडाइज्ड साल्ट को लगातार चौथी बार सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने नमक की उच्च गुणवत्ता के लिए नावां की चार प्रमुख रिफाइनरियों को सम्मानित किया है। पंकज आयोडाइज्ड साल्ट इंडस्ट्रीज को लगातार चौथी बार यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है।

- विज्ञापन -image description
image description

वहीं, वाइब्रेंट ग्लोबल साल्ट प्राइवेट लिमिटेड को दो बार, और मोदी साल्ट प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रगति साल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पहली बार इस सम्मान से नवाजा गया।

- विज्ञापन -image description

जहां एक तरफ बाजार में घटिया क्वालिटी का नमक लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है, वहीं प्रशासन हमेशा नागरिकों को हिदायत देता रहा है कि केवल उन्हीं उत्पादों का चयन करें जो गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ हों और मानक स्तर पर खरे उतरते हों।

- Advertisement -ishan

इस सम्मान से न केवल इन रिफाइनरियों की गुणवत्ता को मान्यता मिली है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में नावा को नमक उद्योग में उत्कृष्टता का केंद्र बनाता है। यह पुरस्कार उन कंपनियों के लिए भी प्रेरणा है जो लगातार उपभोक्ताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!