Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन: नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए 27 अक्टूबर से होंगे साक्षात्कार

डीडवाना-कुचामन: नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए 27 अक्टूबर से होंगे साक्षात्कार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में रिक्त स्थानों तथा भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए और जनहित में उचित मांग के आधार पर नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

- विज्ञापन -image description

यह आवेदन राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 की धारा 3(1) के तहत प्राधिकरण पत्र जारी करने हेतु जिला रसद कार्यालय डीडवाना-कुचामन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आमंत्रित किए गए थे।

- विज्ञापन -image description

इस क्रम में, डीडवाना-कुचामन जिले की विभिन्न तहसीलों में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के स्थायी आवंटन हेतु प्राप्त आवेदनों के साक्षात्कार जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशानुसार संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे।

जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि लाडनूं ब्लॉक से 12, नावां ब्लॉक से 16, मकराना से 16 तथा परबतसर ब्लॉक से 8 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

- Advertisement -ishan

लाडनूं ब्लॉक के आवेदकों के साक्षात्कार 27 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, नावां ब्लॉक के आवेदकों के साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, मकराना ब्लॉक के आवेदकों के साक्षात्कार 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे तथा परबतसर ब्लॉक के आवेदकों के साक्षात्कार 30 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे संबंधित उपखंड कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल द्वारा विशाल आयुर्वेदिक शिविर में 54 लाभान्वित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments