Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल द्वारा विशाल आयुर्वेदिक शिविर में 54 लाभान्वित

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल द्वारा विशाल आयुर्वेदिक शिविर में 54 लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल और भारतीय सेवा समाज राजस्थान एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली के तत्वावधान में स्व. चुंकीदेवी गंगवाल धर्मपत्नी स्व. मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में 26 अक्टूबर रविवार को जैन स्कूल पलटन गेट में एक विशाल आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में डॉ. नमन निभेरिया, डॉ. कुलदीप और डॉ. नितेश जैन ने 54 मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क एक महीने की दवा प्रदान की।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के सम्मुख दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुई, जिसमें दानदाता परिवार और प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर वीर सुभाष मंजू पहाडिया, वीर कैलाश पांडेय और वीर रामावतार गोयल ने भी दीप प्रज्वलित कर महावीर प्रार्थना का वाचन किया। सोभागमल, पवन गोधा, सचिन और रोनक ने शिविर का अवलोकन कर इसका स्वागत किया।

इसी के साथ महावीर इंटरनेशनल संस्था के वीरा यूथ द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में वीर अजित, वीर विजय पहाडिया, वीर तेजकुमार, सोहन लाल वर्मा, वीर आनंद सेठी, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर विजय जैन, वीर संदीप पांडया, वीर प्रदीप काला, राजकुमार सोनी, वीर विकास, वीर पारस, वीर विशाल जैन और वीरा सुनिता, मंजू, रेखा, कल्पना, जैन कविता अग्रवाल ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!