कुचामन सिटी. स्टेशन रोड स्थित पीएम जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत इतिहास के व्याख्याता कमल किशोर ने विद्यालय के 36 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को विद्यालय गणवेश के स्वेटर वितरित किए।


इनमें 9 छात्राएं तथा 27 छात्र शामिल थे। स्वेटर पाकर छात्र-छात्राएं गदगद नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि यदि इस तरह की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्मिक उठाने लगे, तो किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।

चौधरी ने इस शुभ कार्य के लिए व्याख्याता कमल किशोर को साधुवाद दिया। व्याख्याता कमल किशोर ने आगे भी अपने सेवा कार्यों को जारी रखने की मंशा जताई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
डीडवाना-कुचामन: विधायक कोटे से पांच लाभार्थियों को दी जाएंगी स्कूटीयां






