डीडवाना-कुचामन. समाज कल्याण विभाग द्वारा विधायक कोटे से पांच जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को आज नगरपरिषद कार्यालय कुचामन में स्कूटी प्रदान की गई।


यह स्कूटियां राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी और कलक्टर महेंद्र खड़गावत ने लाभार्थियों को वितरित कीं।

लाभार्थियों में चौसला निवासी कल्याण टेलर, शिन्भुपुरा की संतोष पत्नी महावीर प्रसाद शर्मा, ग्राम नोलासिया के बाबूलाल पुत्र रामदेव, ग्राम बरजन के श्रवण सिंह पुत्र सुल्तान सिंह और ग्राम इण्डाली के गोविन्द राम पुत्र नेमाराम शामिल हैं।
समाज कल्याण विभाग ने कहा कि इस पहल से लाभार्थियों को रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने में समर्थ होंगे।

कुचामन सिटी में पुलिस की 4 टीमों ने की 220 प्रतिष्ठानों की जांच, महिला सुरक्षा को लेकर अभियान






