Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल...

कुचामन में कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की 150वीं जयंती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली आयरन लेडी स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सादर वंदन करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

- विज्ञापन -image description

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह शेखावत चावण्डिया ने इंदिरा गांधी को देश की महान विभूति बताया, तथा कहा कि हम सब कांग्रेसियों के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

पोखरण परमाणु विस्फोट और विश्व के मानचित्र पर बांग्लादेश के उदय जैसे उनके महान कार्यों के कारण आज पूरा देश उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर वंदन कर रहा है।

- Advertisement -ishan

नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला ने भी स्वर्गीय गांधी को राष्ट्र समर्पित महिला बताया, तथा कहा कि विपक्ष के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने भी उन्हें ‘दुर्गा’ की उपाधि से संबोधित किया था। आज हम समस्त कांग्रेसजन उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले और देश को विशाल रूप देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। साथ ही, पटेल द्वारा दिखाए गए मार्ग को अपने सार्वजनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह शेखावत चावण्डिया, नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, महिला प्रदेश महासचिव मृदुला कोठारी, पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया, मोहम्मद नासिर, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, युवा नेता गजेंद्र कांसोटिया, भागुराम बुगालिया, इमरान लीलगर, महेश रांकावत, सलीम छिपा, दयाल राम गुर्जर गोगोर, मोहनलाल सांखला, उमाराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों महान विभूतियों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्वर्गीय गांधी की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने “इंदिरा गांधी अमर रहें, आयरन लेडी अमर रहें, सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से सार्वजनिक उद्यान को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!