कुचामन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के समर्थन में निकाले गए जुलूस के खिलाफ एक स्पेशल अभियान चलाया और पांच वाहनों को डिटेन कर कार्रवाई की।


यह कदम समाज में अपराधियों के समर्थन को रोकने और अपराध-विरोधी चेतना फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार – हिस्ट्रीशीटर सफीक खान जो रोहित गोदारा के साथ मिलकर व्यापारियों को धमकी देने के मामले में जेल में था। उसमें जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुआ। रिहाई के समय उसके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर स्वागत किया और जुलूस निकाला। पुलिस ने इस दौरान काफिले में शामिल वाहनों की जांच की और जुलूस में उपयोग किए गए पांच वाहनों को डिटेन कर लिया।
खबर – जेल से जमानत पर रिहा होकर कुचामन पहुंचे सफीक खान, समर्थकों ने निकाला जुलूस

साथ ही, पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों के महिमामंडन करने, गैंगस्टर ग्रुप बनाकर उनके कृत्यों की प्रशंसा करने और जेल से रिहाई के समय सफीक खान का स्वागत करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
कुचामन गैंग_001 से जुड़े तीन युवक डिटेन, गैंगस्टरों को करते हैं फॉलो; पुलिस कर रही पूछताछ
कुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का समर्थन करने वाले 4 युवक हिराणी से डिटेन
यह अभियान ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें नेमीचन्द खारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी, अरविन्द विश्नोई, वृताधिकारी और सतपाल सिंह थानाधिकारी ने सक्रिय भाग लिया।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में अपराधियों की छवि आकर्षक बनाकर उन्हें गुमराह करने की घटनाएं बढ़ रही थीं, इसलिए खुफिया जानकारी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर अभियान चलाया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में अपराध-विरोधी जागरूकता फैलाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और अपराधियों के प्रभाव को कम करना है।
जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपराधियों का विरोध करें, कानून का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों की निकाली परेड, चीखता दिखा गणपत; कोर्ट ने भेजा चारों को जेल






