Tuesday, March 31, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: दिवाली से पहले शुद्ध आहार जांच अभियान, मिठाईयों के लिए नमूने

डीडवाना: दिवाली से पहले शुद्ध आहार जांच अभियान, मिठाईयों के लिए नमूने

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगातार कारवाई जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार दिवाली त्योहार के अवसर पर 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

इस क्रम में सोमवार को डीडवाना कस्बे में सैनी मिष्ठान भंडार से कलाकंद और मिठाई तथा खंडेलवाल स्वीट से कलाकंद और मिठाई के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, अजमेर में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर संस्थानों को उच्च क्वालिटी और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए और व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन बनवाने के लिए जागरूक किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!