Thursday, May 7, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले के 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे पट्टे

डीडवाना-कुचामन जिले के 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे पट्टे

मंत्री विजयसिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिला प्रशासन ने जिले के पट्टा-विहीन राजकीय विद्यालयों को पट्टे देने की एक महत्वपूर्ण पहल की है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी पहल के तहत जिला प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर को जिले के 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को एक साथ पट्टे प्रदान किए जाएंगे।

- विज्ञापन -image description

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जिले के राजकीय विद्यालयों को पट्टे जारी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपलों को जिले के उन सभी विद्यालयों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए गए, जिनके पट्टे अब तक नहीं बने हुए थे। साथ ही सभी संस्था प्रधानों को विद्यालयों के पट्टे बनवाने के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले में 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों की सूची तैयार कर उनके पट्टे बनाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा एक मिशन के रूप में किया गया।

- Advertisement -ishan

कुचामन नगरपरिषद में सामूहिक पट्टा वितरण कार्यक्रम

अतिरिक्त जिला कलक्टर खटनावलिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर को राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद सभागार कुचामन सिटी में इन सभी विद्यालयों को एक साथ पट्टे प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल से राजकीय विद्यालयों में भवन निर्माण, कक्षा-कक्षों के विस्तार एवं खेल मैदान के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। साथ ही जनसुविधाओं के विस्तार में भी वृद्धि होगी।

डीडवाना में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, कस्टोडियन जमीन के आवंटन का विरोध

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!