Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: खुनखुना पुलिस ने तरल अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

डीडवाना: खुनखुना पुलिस ने तरल अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना. पुलिस थाना खुनखुना ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 52 ग्राम तरल अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी और उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी के अनुसार – दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस थाना खुनखुना के थानाधिकारी महावीर प्रसाद उप निरीक्षक मय जाप्ता ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इसी दौरान सरहद तोषिणा से घनश्याम उर्फ श्याम (27) पुत्र कैलाश चन्द्र दर्जी निवासी तोषिणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 52 ग्राम तरल अफीम बरामद की गई।

- विज्ञापन -image description

इस संबंध में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से जप्त मादक पदार्थ खरीदने और बेचने वालों की पहचान के लिए गहनतापूर्वक अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी धरम पूनियां के सुपरविजन में यह कार्यवाही की गई।

- Advertisement -ishan

पुलिस टीम में शामिल सदस्य – महावीर प्रसाद, थानाधिकारी (पुलिस थाना खुनखुना); कांस्टेबल भजनलाल, गिरधारीलाल, छीतरमल, मुकेश कुमार, मौजित।

नावां: विवाहिता से ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो दिखाकर वसूले लाखों; SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

डीडवाना में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, कस्टोडियन जमीन के आवंटन का विरोध

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments