कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड के मामले में आज सुबह से कुचामन सिटी में धरना-प्रदर्शन जारी था। हनुमान बेनीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


इस बीच, कथित रूप से फेसबुक पर वीरेंद्र चारण ने पोस्ट किया है कि इस हत्या में उनके तीन साथी शामिल थे। पुलिस ने देर रात इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को नुकसान पहुँचाने के चक्कर में उन्हें सामने नहीं लाया गया और धरना-प्रदर्शन झूठा था।

उसने यह भी कहा कि जहां से उनके साथी गिरफ्तार किए गए, वहाँ का CCTV फुटेज उनके पास मौजूद है।
वीरेंद्र चारण वही व्यक्ति हैं जिसने रोहित गोदारा गैंग की तरफ से इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।


कुचामन: धरना समाप्ति के बाद कार्रवाई, प्रेरणा टावर से रूफटॉप रेस्टोरेंट हटाया
कुचामन: रमेश रुलानिया हत्याकांड में बनी सहमति, मंत्री विजय सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुआ फैसला






