Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: वार्ड 20 में चोरों ने तोड़े तीन मंदिरों के ताले,...

कुचामन सिटी: वार्ड 20 में चोरों ने तोड़े तीन मंदिरों के ताले, करीब 35 हजार की चोरी; खेत में मिले दान पात्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अबकी बार चोरों ने घरों के बजाय मंदिरों को अपना निशाना बनाया है। छोटे मंदिर जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां चोर लगातार वारदातें कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

एक ही रात दो मंदिरों में चोरी

हाल ही में वार्ड नंबर 20 के दो मंदिरों में एक ही रात चोरी की घटनाएं हुईं, जिनमें करीब 35 हजार रुपए की नकदी दान पात्रों से पार कर ली गई।

- विज्ञापन -image description

वार्ड के ही पदमपुरा रोड पर दीपक जनरल स्टोर के सामने स्थित प्राचीन रामदेवजी मंदिर में 31 अगस्त की रात को चोरों ने गेट का ताला तोड़कर दान पात्र उखाड़ लिया और उसमें रखी लगभग 30 हजार रुपए की नकदी ले गए।

रामदेवजी के मंदिर में टूटा हुआ दान पात्र।

उसी रात पास ही पार्षद छीतरमल कुमावत के घर के नजदीक बालाजी मंदिर को भी निशाना बनाया गया। यहां से भी दान पात्र तोड़कर 3 से 5 हजार रुपए की चोरी की गई।

- Advertisement -ishan

सुबह मिली चोरी की खबर

रविवार सुबह करीब 5 बजे जब रामदेवजी मंदिर में पुजारी आरती के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मजबूत लोहे के बने प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाने पर पता चला कि मंदिर का दान पात्र जो दीवार से लोहे की मदद से मजबूती से जड़ा हुआ था उसे उखाड़ लिया गया था। मंदिर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

पार्षद के घर के सामने स्थित बालाजी मंदिर में हुई चोरी।

निवासियों को जानकारी मिली तो उन्होंने पास ही स्थित बालाजी मंदिर को भी देखा। वहां भी मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और दान पात्र गायब मिला।

बता दें कि कई साल पहले भी रामदेवजी मंदिर में चोरी हो चुकी है। उस समय दान पात्र पास के ही एक खेत में पड़ा मिला था और नकदी गायब थी।

आश्चर्य की बात यह रही कि इस बार भी लोगों ने उसी खेत में तलाश की तो वहीं दोनों मंदिरों के दान पात्र पड़े मिले।

स्थानीय निवासियों ने तत्काल कुचामन सिटी पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि घटना को लगभग दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

आज एक और मंदिर के ताले टूटे मिले

इसी बीच चोरों ने वार्ड में एक और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। मंगलवार 9 सितंबर की रात वार्ड नंबर 20 की राशन दुकान के पास स्थित एक धाम में चोर घुस गए और गेट का ताला तोड़ दिया, लेकिन यहां दान पात्र में नकदी नहीं मिलने से उनके हाथ खाली रह गए।

निवासी बोले  – प्रशासन ने इस इलाके में एक भी सीसीटीवी नहीं लगाया 

लोगों का कहना है कि इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद है। शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना थी, लेकिन इस क्षेत्र में एक भी कैमरा नहीं लगाया गया। यही वजह है कि चोर लगातार बेखौफ होकर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।

कुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण मामले को लेकर कुमावत समाज ने किया प्रदर्शन का ऐलान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments