Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में बच्चे के पैर से चुराया गया चांदी का कड़ा...

कुचामन सिटी में बच्चे के पैर से चुराया गया चांदी का कड़ा बेचते हुए पकड़ी गई महिलाएं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सीकर रोड पर खरीदारी करने आई महिलाओं से चांदी का कड़ा चोरी कर भाग रही दो महिलाओं से पत्रकार दिनेश कड़वा और दुकानदार डीसी कुमावत की सूझबूझ से कड़ा बरामद किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

घटना के अनुसार –  दीपपुरा रोड से आई कुछ महिलाएं एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। इसी दौरान बनबागरिया जाति की दो महिलाओं ने उनके बच्चे के पैर से चांदी का कड़ा निकाल लिया। जब इसका पता चला तो आरोपी महिलाओं ने पीड़ितों को धमकाया और वे डर के कारण चुप हो गईं।

- विज्ञापन -image description

इसके बाद सूचना मिलने पर पत्रकार दिनेश कड़वा और डीसी कुमावत ने एक बाइक चालक की मदद से उन महिलाओं का पीछा किया। महिलाएं पुरानी धान मंडी पहुंचकर एक ज्वेलरी की दुकान पर कड़ा बेचने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और दुकानदार ने कड़ा वापस कर दिया। बाद में चांदी का कड़ा पीड़ित महिलाओं को लौटा दिया गया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी अस्पताल पहुँचे कलक्टर और एसपी, मौलासर बाईपास हादसे में घायलों की ली जानकारी

नावां: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे को लेकर विवाद, पुलिस ने रोका तो हुआ विरोध, जुलूस बंद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments