कुचामन सिटी. सीकर रोड पर खरीदारी करने आई महिलाओं से चांदी का कड़ा चोरी कर भाग रही दो महिलाओं से पत्रकार दिनेश कड़वा और दुकानदार डीसी कुमावत की सूझबूझ से कड़ा बरामद किया गया।


घटना के अनुसार – दीपपुरा रोड से आई कुछ महिलाएं एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। इसी दौरान बनबागरिया जाति की दो महिलाओं ने उनके बच्चे के पैर से चांदी का कड़ा निकाल लिया। जब इसका पता चला तो आरोपी महिलाओं ने पीड़ितों को धमकाया और वे डर के कारण चुप हो गईं।

इसके बाद सूचना मिलने पर पत्रकार दिनेश कड़वा और डीसी कुमावत ने एक बाइक चालक की मदद से उन महिलाओं का पीछा किया। महिलाएं पुरानी धान मंडी पहुंचकर एक ज्वेलरी की दुकान पर कड़ा बेचने का प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और दुकानदार ने कड़ा वापस कर दिया। बाद में चांदी का कड़ा पीड़ित महिलाओं को लौटा दिया गया।

कुचामन सिटी अस्पताल पहुँचे कलक्टर और एसपी, मौलासर बाईपास हादसे में घायलों की ली जानकारी
नावां: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे को लेकर विवाद, पुलिस ने रोका तो हुआ विरोध, जुलूस बंद






