Homeनावां शहरनावां: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे को लेकर विवाद, पुलिस ने रोका...

नावां: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे को लेकर विवाद, पुलिस ने रोका तो हुआ विरोध, जुलूस बंद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा डीजे बंद करवाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी के अनुसार – आज शुक्रवार को सुबह नगर में जुलूस की तैयारी की गई थी, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। माहौल धार्मिक तरानों और डीजे की धुनों से गूंज रहा था।

- विज्ञापन -image description

इसी दौरान पुलिस ने डीजे को बंद करवा दिया। इस पर स्थिति गरमा गई और तनाव का वातावरण बन गया। हालात को काबू में करने के लिए तहसीलदार रामेश्वरलाल और थानाधिकारी नंदलाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत करवाने की कोशिश की।

- Advertisement -ishan

पुलिस का कहना था कि आयोजकों द्वारा जुलूस निकालने और डीजे बजाने की पूर्व में अनुमति (परमिशन) नहीं ली गई थी। पुलिस ने आयोजकों को समझाइश दी कि आवश्यक अनुमति लेने के बाद ही डीजे बजाया जा सकता है।

इसके बाद लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ “मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।

इसी बीच वृताधिकारी अरविन्द विश्नोई इमाम चौक पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों से समझाइश की। इसके बाद डीजे के साथ जुलूस को दोबारा शुरू किया गया। वहीं, जुम्मे की नमाज आज दोपहर 03 बजे अदा की जाएगी।

जुलूस वापस शुरू।

वीडियो में देखें जुलूस रोकने पर पुलिस के खिलाफ लोगों का आक्रोश –

वीडियो में देखें पुलिस ने क्या कहा – 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments