परबतसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।


उनके कब्जे से अफीम और अफीम में मिलाने का पदार्थ टांका की चार थैलियां बरामद की गई हैं। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

गश्त के दौरान पुलिस की नजर में आए आरोपी
दरअसल, परबतसर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मीणा मय जाप्ता 25 सितंबर की रात गिंगोली चौराहा बाईपास परबतसर पहुंचे।
इसी दौरान अजमेर की ओर से आती एक मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर वापस घुमाकर भागने लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर चालक राहुल गुर्जर (22) पुत्र सूरजमल गुर्जर निवासी फागणा खेड़ा जिला भीलवाड़ा तथा पीछे बैठे सूरज (21) पुत्र शंकरलाल जाट निवासी रूपालिया जिला भीलवाड़ा के कब्जे से 34 ग्राम अफीम और अफीम में मिलाने का पदार्थ टांका की चार थैलियां वजन 3.444 किलोग्राम बरामद की गईं। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ06JS0716 को भी जब्त किया गया।

आरोपियों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना परबतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल को जब्त कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र जैन (आरपीएस), वृत्ताधिकारी मकराना भवानी सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में हुई।
कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख इनाम की घोषणा
डीडवाना: मौलासर में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
मकराना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चैन स्नेचिंग गैंग के सरगना को दबोचा






