कुचामन सिटी। जसराना स्थित आस्था स्कूल एवं स्पोर्ट्स एकेडमी में 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी 17-19 वर्षीय छात्र-छात्रा वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देता और इण्डियन आस्था एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन भूराराम शेषमा ने किया।




उद्घाटन समारोह में शेषमा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
खेल प्रभारी मदन सिंह शेषमा और सीएम पवार ने बताया कि छात्रा वर्ग में आस्था स्कूल, कुचामन और छात्र वर्ग में बी आर खोखर स्कूल, कुचामन, राजकीय स्कूल पीडवा, टैगोर स्कूल कुचामन, राजकीय स्कूल डीकावा ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।

इस अवसर पर दिनेश चौधरी, भँवरलाल जाँगिड, सोहनलाल सुंडा, झाबरमल शेषमा, खेमाराम रणवा, सीताराम चौधरी, रामूराम महला, धर्मेंद्र बाजडोलिया, हितेश जाखड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






