Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी करेंगे अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा

डीडवाना-कुचामन: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी करेंगे अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी 5 से 7 सितम्बर, 2025 तक डीडवाना-कुचामन जिले का दौरा करेंगे।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेना एवं किसानों सहित अन्य प्रभावित वर्गों की समस्याओं को समझना है।

- विज्ञापन -image description

मंत्री चौधरी दौरे के दौरान विभिन्न तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। किसानों से संवाद कर उनकी फसल क्षति, सिंचाई संबंधी कठिनाइयों, तथा अन्य कृषि संबंधित समस्याओं को समझेंगे। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला प्रशासन ने भी दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी अपने दौरे के दौरान प्रत्यक्ष निरीक्षण के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: भारी बारिश से गलने लगी किसानों की फसलें, मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

आदेश जारी।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!