Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में 712 प्रतिभागियों ने लिया भाग

कुचामन सिटी: रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में 712 प्रतिभागियों ने लिया भाग

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका - कामरेड अब्बास खान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत रजा-ए-ख्वाजा जामा मस्जिद, आजाद चौक नरैना की ओर से रविवार को आयोजित अजीमुश्शान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के तीन अलग-अलग केंद्रों पर संपन्न हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रतियोगिता का उद्देश्य आवाम की इस्लाह करना और घर-घर तक दीन की बातों को आसान तरीके से पहुंचाना बताया गया।

- विज्ञापन -image description

यह क्विज प्रतियोगिता जामा मस्जिद नरैना, नूरानी मदरसा मकराना और कुचामन सिटी के गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। प्रदेशभर से 712 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें से अकेले कुचामन सिटी केंद्र पर पंजीकृत 194 प्रतिभागियों में से 187 ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता का पेपर विभिन्न इस्लामिक विषयों पर आधारित रहा।

- Advertisement -ishan

प्रतिभागियों ने बताया कि यह परीक्षा न केवल जानकारी बढ़ाने वाली थी बल्कि इस्लामिक तालीम को सही मायनों में समझने का अवसर भी मिला। आयोजन में सुल्तान खान, फ़राज़युक मोहम्मद, उम्रदराज खान, मोहम्मद आमीन टाक, कॉर्डिनेटर खालिद खान पठान, आतिफ कुरैशी, हाजी मोहम्मद, ताहिर भाटी, अफसाना बनो, शाहीन कुरैशी, आफरीन बानो, फरहाना भाटी और राहत पठान ने परीक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई, वहीं हाफिज मोहम्मद सद्दाम, शाहबाज अहमद और हसन सर सुपरवाइजर के तौर पर परीक्षा की मॉनिटरिंग में रहे।

क्विज प्रतियोगिता के सम्पन्न होने के बाद मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से नरैना से आई पूरी आयोजन टीम का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के सचिव मोहम्मद इकबाल भाटी और कोषाध्यक्ष इस्माइल शाह ने कहा कि “इस तरह की इस्लामिक क्विज न सिर्फ बच्चों और युवाओं में तालीम की रुचि जगाती है, बल्कि मजहबी इल्म के साथ-साथ समाज में बुराइयों को दूर करने का संदेश भी देती है।”

वहीं कामरेड अब्बास खान ने कहा कि “आज के दौर में इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं को दीन से जोड़ने का बेहतरीन जरिया हैं। यह मुहिम हमारे मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका निभाएगी।”

मौके पर इमाम शहाबुद्दीन, पार्षद अयूब शेख, अरमान शाह, रिटायर्ड प्रिंसिपल शाहनवाज हुसैन समेत अनेक मोजीज लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को औलमा-ए-किराम के मुबारक हाथों से इनामात से नवाजा जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को ईनाम प्रदान किए जाएंगे।

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती पर बच्चों की शानदार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!