Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पुलिस ने 9.16 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया...

कुचामन सिटी पुलिस ने 9.16 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस ने 9.16 ग्राम एमडीएमए जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार- दिनांक 22 सितंबर 2025 को पुलिस थाना कुचामनसिटी पर कार्यरत उप निरीक्षक महावीर प्रसाद मय जाप्ता कस्बे में गश्त पर थे। गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई में आरोपी मुकेश (22) पुत्र बोदूराम निवासी भीचावा के कब्जे से 9.16 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।

- विज्ञापन -image description

आरोपी द्वारा परिवहन के लिए प्रयुक्त मोटरसाईकिल (टीवीएस राईडर) को भी जप्त किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में,  नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर तथा अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.), वृत्ताधिकारी कुचामन शहर के निकटतम सुपरविजन में की गई। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी सतपाल सिंह, पुलिस थाना कुचामनसिटी ने किया।

- Advertisement -ishan

पुलिस टीम-  कार्रवाई में थानाधिकारी सतपाल सिंह, उप निरीक्षक महावीर प्रसाद, कानि0 दुर्गाराम, कानि0 देवी लाल, कानि0 जितेन्द्र, कानि0 भंवरलाल एवं डी.एस.टी. के कानि0 रिछपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में थानाधिकारी पर जातिवाद का आरोप, IG को सौंपा पत्र

स्वायत्त शासन मंत्री खर्रा के खिलाफ हुए कुचामन में भाजपा के पार्षद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments