कुचामन सिटी में दहेज हत्या के गंभीर प्रकरण में चितावा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर गोपालराम को गिरफ्तार किया है।


इससे पहले मृतका के पति सुभाष को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना 21 अगस्त 2025 को सामने आई थी, जब मृतका की लाश संदिग्ध अवस्था में ससुराल के खेत में मिली थी।

प्रार्थी ने रिपोर्ट पेश की कि उसकी बहन संगीता का विवाह 17 जनवरी 2019 को सुभाष पुत्र गोपालराम के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही मृतका को पति सुभाष, ससुर गोपालराम, सास संतोष देवी, जेठानी सरिता और अन्य ससुराल वालों द्वारा दहेज में 5 लाख रुपये और फोर व्हीलर की मांग कर लगातार तंग किया… आगे की खबर – कुचामन सिटी: लालास में हुए विवाहिता की मौत पर पुलिस बोली- हत्या नहीं आत्महत्या, पति को कोर्ट में पेश किया
प्रमाण मिलने के बाद ससुर को पकड़ा
ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन और नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर के निर्देशानुसार, वृत्ताधिकारी अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 134 पुलिस थाना चितावा में प्रभावी अनुसंधान कर आरोपी गोपालराम को गिरफ्तार किया गया।

अनुसंधान के दौरान मृतका का फर्द-ए-सूरतहाल, पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मोबाईल फॉरेंसिक जांच के माध्यम से आवश्यक डेटा इकट्ठा किया गया। प्रार्थी और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई।
गोपालराम (61) पुत्र रूपाराम निवासी लालास के विरुद्ध अपराध धारा 86, 80(2), 238 बी.एन.एस. के प्रमाण मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान अभी भी जारी है।
आरोपी पति सुभाष के विरुद्ध अपराध धारा 80(2) बी.एन.एस. के प्रमाण मिलने पर उसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
संगीता हत्याकांड: धरने में पहुंचे महेंद्र चौधरी, सरकार और प्रशासन पर बोला हमला
डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल






