Homeकुचामनसिटीकुचामन विकास महिला मंच द्वारा डांडिया-गरबा रास का आयोजन

कुचामन विकास महिला मंच द्वारा डांडिया-गरबा रास का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुचामन विकास महिला मंच की ओर से डांडिया-गरबा रास-2025 का आयोजन 26 सितम्बर शुक्रवार शाम 7 बजे से सरला बिरला कल्याण मण्डपम् में होगा।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर आकर्षक, मनोरंजक एवं भक्ति समर्पित संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

- विज्ञापन -image description

अध्यक्ष बरखारानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीना एवं महेश रामचन्द्रका रहेंगे, जबकि अध्यक्षता उषा एवं विनोद झांझरी करेंगे। उन्होंने कहा कि अविवाहित लड़कियों के लिए गरिमापूर्ण पारम्परिक परिधान, 45 वर्ष तक की महिलाओं और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए लाल चुनड़ी ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि आयोजन स्थल पर शानदार साज-सज्जा, आकर्षक लाइटिंग और भव्यतम वातावरण रहेगा। तीनों ही वर्गों में ड्रा द्वारा चयनित तीन-तीन विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही 50 रुपए प्रति कूपन के लकी ड्रा का भी आयोजन होगा, जिसमें विजेता को बम्पर पुरस्कार मिलेगा।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर अध्यक्ष बरखारानी जैन और मंत्री ज्योति मोर ने सभी महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति की अनूठी पहल, बीमार व लाचार डॉग्स का सहारा बनी संस्था

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments