Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य ने दिव्यांग विद्यार्थियों को वितरित...

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य ने दिव्यांग विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज 25 सितम्बर को एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य छगनलाल शर्मा द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर शर्मा ने विद्यालय के संदर्भ कक्ष में अध्ययनरत सभी दिव्यांग बालक-बालिकाओं को एक-एक पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स तथा अल्पाहार वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने की। उन्होंने छगनलाल शर्मा के इस प्रेरणादायी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज में इस प्रकार के सहयोग से न केवल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण भी निर्मित होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के संदर्भ व्यक्ति दयाराम, सुरज्ञान देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह आयोजन विद्यालय परिवार एवं समाज दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।

- Advertisement -ishan

कुचामन विकास महिला मंच द्वारा डांडिया-गरबा रास का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments