कुचामन सिटी. महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भारत विकास परिषद् द्वारा एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल एनीमिया मुक्त कुचामन अभियान के अंतर्गत शहर के झालरा रोड स्थित टैगोर महाविद्यालय में एनीमिया रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।


जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर काला ने बताया कि शिविर की शुरुआत परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, परिषद् सदस्य एवं कॉलेज निदेशक सीताराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके की गई।

इसके पश्चात डॉ. गोविंदराम चौधरी ने छात्राओं को एनीमिया रोग के लक्षण एवं उपचार के संबंध में तथा साथ ही स्वस्थ जीवन शैली और पोषण युक्त आहार की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात् शिविर में कॉलेज एवं किसान गर्ल्स हॉस्टल की सभी छात्राओं तथा महाविद्यालय की महिला स्टाफ के हीमोग्लोबिन स्तर की राजकीय जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा जांच की गई। हीमोग्लोबिन स्तर कम पाए जाने पर आयरन की टैबलेट्स, पोषण किट एवं रक्त स्तर सुधार संबंधी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन के पीएमओ डॉ. शकील राव के निर्देशानुसार लैब तकनीशियन शिवभगवान, नरेशकुमार, अंकित कुमार एवं आशा सेन ने जांच व्यवस्था सुनिश्चित की।
शिविर के दौरान परिषद् के शरद सोमानी, बजरंग कांटिया, रामूराम महला और अन्य सदस्यों ने व्यवस्था निर्माण में सहयोग किया।
शिविर के अंत में परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाली चिकित्सालय टीम एवं कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कुचामन सिटी: एच. पी. काबरा गर्ल्स कॉलेज में आयोजित होगी गीता ज्ञान परीक्षा
कुचामन सिटी: दीपपुरा में जल जीवन मिशन विफल, ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे






