Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन, 138 टीमों...

कुचामन सिटी में 69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन, 138 टीमों ने लिया हिस्सा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अर्जुन स्मार्ट स्कूल कुचामन सिटी में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खो-खो प्रतियोगिता बुधवार को सम्पन्न हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर उपस्थित रहे। मंच पर डाइट प्राचार्य नाहर सिंह,  सीताराम, डॉ. गोविन्द, बेगाराम, सुखदेव, चेलाराम भाकर और नानुराम रुलानिया भी मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

प्रतियोगिता में कुल 138 टीमों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजोली विजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परेवड़ी उपविजेता रहे। वहीं छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचीपला विजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचवा उपविजेता रहा।

मुख्य अतिथि भंवरलाल खोखर ने कहा कि वर्तमान युग में खेलों का महत्व बढ़ गया है। विद्यार्थियों को खेलों को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक किशोर जाखड़, मुकेश कुमार, व्याख्याता मदनलाल, नितेश, रवि, रंजीत चौहान, नवल सहित निर्णायक मंडल और चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

एनीमिया मुक्त कुचामन अभियान के तहत टैगोर कॉलेज में जांच शिविर का आयोजन

कुचामन सिटी: एच. पी. काबरा गर्ल्स कॉलेज में आयोजित होगी गीता ज्ञान परीक्षा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments