Tuesday, February 10, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

नावां पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ डीडवाना-कुचामन पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में नावां थाना पुलिस ने सरहद खाखड़की से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध इकनाली टोपीदार बंदूक बरामद की है।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, 3 सितंबर 2025 को हैड कांस्टेबल रामकल्याण मय जाप्ता मुखबिर से मिली सूचना पर खाखड़की पहुंचे। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में इकनाली टोपीदार बंदूक लेकर घूमता नजर आया। पुलिस ने जब उससे लाइसेंस एवं दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी छीतर (42) पुत्र दानाराम उर्फ धन्नाराम बनबागरिया निवासी खाखड़की को मौके पर ही दबोच लिया।

- विज्ञापन -image description

आरोपी के कब्जे से अवैध बंदूक जब्त कर प्रकरण संख्या 194/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

इस पूरी कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी  नेमीचंद खारिया (आरपीएस) एवं वृताधिकारी कुचामन सिटी अरविन्द (आरपीएस) के सुपरविजन में अंजाम दिया गया।

- Advertisement -ishan

मकराना में जागरण से लौट रहे युवक की करंट से मौत, परिजनों ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा; आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!