Homemakranaडीडवाना कुचामन जिला प्रभारी सचिव कन्हैया लाल स्वामी ने किया अतिवृष्टि प्रभावित...

डीडवाना कुचामन जिला प्रभारी सचिव कन्हैया लाल स्वामी ने किया अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

अतिवृष्टि से प्रभावित आमजन को शीघ्र सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. विगत दिनों हुई अत्यधिक वर्षा के कारण जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थानों का जिला प्रभारी सचिव कन्हैया लाल स्वामी ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने मकराना उपखंड में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर खेतों, क्षतिग्रस्त हुए मकानों और पशुधन को हुए नुकसान का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी करने, क्षतिग्रस्त मकानों एवं पशुधन के नुकसान का आकलन कर आपदा के तहत सहायता के प्रस्ताव तैयार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं स्कूलों के प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

निरीक्षण के पश्चात प्रभारी सचिव स्वामी ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिवृष्टि से प्रभावितों की सहायता के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देने के निर्देश भी प्रदान किए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह सहित संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी, गिरदावर, पटवारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

डीडवाना कुचामन जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने परबतसर में की अतिवृष्टि समीक्षा बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments