Homeडीडवानाडीडवाना: आज फिर बस और ट्रेलर की भिड़ंत, मौलासर बाईपास बना हादसों...

डीडवाना: आज फिर बस और ट्रेलर की भिड़ंत, मौलासर बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना। क्षेत्र के मौलासर बाईपास पर रविवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इस बार एक बस और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और यातायात सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

- Advertisement -ishan

गौरतलब है कि 5 सितम्बर को इसी बाईपास पर कार और बस की भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस बाईपास को एक्सीडेंटल पॉइंट बना दिया है। खबर- डीडवाना: मौलासर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, महिला सहित दो की मौत

बता दें कि डीडवाना-कुचामन कलेक्टर ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे हादसे फिर न हों। हालांकि आज हुए इस एक और हादसे ने साफ दिखा दिया कि प्रशासन अभी तक ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है। खबर – कुचामन सिटी अस्पताल पहुँचे कलक्टर और एसपी, मौलासर बाईपास हादसे में घायलों की ली जानकारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात दबाव अधिक है, लेकिन सुरक्षा इंतज़ाम नगण्य हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ब्रेकर व अन्य सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

डीडवाना में अनियंत्रित ट्रक घर से टकराया, बाप-बेटा घायल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments