डीडवाना। क्षेत्र के मौलासर बाईपास पर रविवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इस बार एक बस और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।


गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और यातायात सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया जारी है।


गौरतलब है कि 5 सितम्बर को इसी बाईपास पर कार और बस की भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस बाईपास को एक्सीडेंटल पॉइंट बना दिया है। खबर- डीडवाना: मौलासर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, महिला सहित दो की मौत
बता दें कि डीडवाना-कुचामन कलेक्टर ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे हादसे फिर न हों। हालांकि आज हुए इस एक और हादसे ने साफ दिखा दिया कि प्रशासन अभी तक ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है। खबर – कुचामन सिटी अस्पताल पहुँचे कलक्टर और एसपी, मौलासर बाईपास हादसे में घायलों की ली जानकारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात दबाव अधिक है, लेकिन सुरक्षा इंतज़ाम नगण्य हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ब्रेकर व अन्य सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।






