Homeडीडवानाडीडवाना: मौलासर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, महिला सहित दो की मौत

डीडवाना: मौलासर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, महिला सहित दो की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना कुचामन जिले के मौलासर कस्बे के बाईपास पर शुक्रवार को कार और बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। एक महिला सहित 2 लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ यात्री घायल हो गए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

- विज्ञापन -image description

घटना सुबह के समय उस वक्त हुई, जब तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस के यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को एंबुलेंस से मौलासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद डीडवाना और कुचामन जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -ishan

मृतकों की पहचान – अलखपुरा निवासी चंदादेवी बावरी और 55 वर्षीय दीनाराम पुत्र सुखाराम जाट निवासी किकावा, थाना खूनखुना।

घायलों को कुचामन सिटी अस्पताल लाया गया देखिए तस्वीरें – 

खबर अपडेट की जा रही है…

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments