Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीभारत विकास परिषद् कुचामन द्वारा GSV स्कूल में एनीमिया मुक्त राजस्थान ...

भारत विकास परिषद् कुचामन द्वारा GSV स्कूल में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भारत विकास परिषद् (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) द्वारा एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद् कुचामन द्वारा शहर के पदमपुरा रोड स्थित जीएसवी विद्यालय में एनीमिया रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर काला ने बताया कि शिविर की शुरुआत परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, परिषद् सचिव एवं संस्था निदेशक मोहित जैन, प्रधानाध्यापिका स्नेहा गट्टाणी एवं परिषद् की महिला संयोजिका प्राची सोमानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां भारती एवं स्वामी विवेकानंदजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके की गई।

- विज्ञापन -image description

उसके पश्चात डॉ. गोविंदराम चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को एनीमिया रोग के लक्षण एवं उपचार के संबंध में तथा साथ ही स्वस्थ जीवन शैली, पोषण युक्त आहार की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके पश्चात् शिविर में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की सभी छात्राओं का एवं विद्यालय की महिला स्टाफ के हीमोग्लोबिन स्तर की राजकीय जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा जांच की गई तथा हीमोग्लोबिन स्तर कम पाए जाने पर आयरन की टेबलेट्स, पोषण किट एवं रक्त स्तर सुधार संबंधी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Advertisement -ishan

परिषद् के संपर्क संयोजक शरद सोमानी ने बताया कि इस शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग जयपुर द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर पूर्ण सहयोग हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में सीएमएचओ डीडवाना-कुचामन के निर्देश पर कुचामन राजकीय जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ. शकील राव द्वारा शिविर के सुगम आयोजन के लिए तीन सदस्यीय टीम नियुक्त की गई।

शिविर के दौरान विद्यालय के प्रशासक रवि राजोरिया, प्रदीप जोशी, मंजू डोसी, दीपिका, राहुल शर्मा व अन्य स्टाफ सहित परिषद् के सम्पत सोमानी, राजेश शर्मा, अमित बंसल, सुशील काबरा व अन्य सदस्यों ने व्यवस्था निर्माण में सहयोग किया।

शिविर के अंत में परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन ने राजकीय जिला चिकित्सालय टीम के लैब टेक्नीशियन शिवभगवान, नरेश कुमार एवं अंकित कुमार का शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर तथा विद्यालय परिवार को स्मृति चिन्ह भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

डीडवाना कुचामन: तोषिणा में फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब सामग्री जब्त

कुचामन में प्रॉपर्टी लेने वाले ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे कॉलोनाइजर

कंचन कुमावत की मौत के मामले में कुचामन पुलिस ने समझाइश कर धरना समाप्त करवाया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!