Homeकुचामनसिटीसीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान...

सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। शहर के रघुनाथ मंदिर, पुरानी धान मंडी के पास पतासों की गली में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान को मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो महिलाओं ने चोरी के इरादे से निशाना बनाया।

- विज्ञापन -image description

दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं और आभूषण दिखाने का बहाना बनाया। मौका पाकर उनमें से एक महिला ने सोने की एक नोजपिन (नाक की बाली) मुंह में दबाकर चुपचाप दुकान से निकलने का प्रयास किया।

- विज्ञापन -image description

दुकानदार को संदेह होने पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दोनों महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देती हुई स्पष्ट रूप से नजर आईं। 

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 2 अगस्त को भी एक अन्य घटना सामने आई थी, जब एक व्यक्ति ने अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान से करीब एक तोला सोना चुरा लिया…कुचामन सिटी में चोरी की वारदात से सनसनी, दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान से एक तोला सोना पार

- Advertisement -ishan

बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के ज्वेलरी व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और सक्रिय कार्रवाई की मांग की है।

डीडवाना कुचामन: तोषिणा में फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब सामग्री जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments