नावां: ब्राह्मण युवा शक्ति संगठन की ओर से रविवार को गोठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


युवाओं ने समाज की एकता और जागरूकता पर जोर देते हुए शिक्षा, संस्कार और रोजगार को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने भी मार्गदर्शन दिया और कहा कि एकजुट होकर ही समाज और क्षेत्र की प्रगति संभव है।

आयोजन में परशुराम युवा शक्ति अध्यक्ष अरुण जोशी, पार्षद महेश बोहरा, मंगल शर्मा, अवदेश पारीक, सर्वेश्वर शर्मा, मुरली शर्मा, कैलाश गौड़, मुकुंद रूंथला, लोकेश शर्मा, विकास शर्मा, हजारी शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
नावां: करोड़ों की सड़क बारिश के पहले ही सीजन में ढही

नावां पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार






