Homeनावां शहरनावां: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों...

नावां: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में शनिवार को उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी की अध्यक्षता में गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। 

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जिसमें ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस योजना को लेकर संबंधित सभी विभागों की ओर से आगामी दिवसों में लक्ष्यों की प्राप्ति एवं कार्य करने की योजना को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। एसडीएम दिव्या सोनी ने कहा कि राज्य में कुछ अल्पविकसित क्षेत्र हैं, जहां पर नियोजित विकास की दरकार है।

- विज्ञापन -image description

ऐसे क्षेत्रों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने अब नई योजना शुरू की है। पहले चरण में प्रदेश के 41 ब्लॉक का चयन किया गया है, जिसमें डीडवाना-कुचामन जिले में नावां का चयन हुआ है। इस संबंध में राज्य सरकार ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को कार्य योजना भेज दी है। अब इसकी पालना करने में अधिकारियों को जुट जाना है।

राजस्थान सरकार ने इस योजना को ‘गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना’ का नाम दिया है। उन्होंने संबंधित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को उक्त योजना को लेकर परिचय, उद्देश्य, योजना के क्षेत्र, विशेषताएं, आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

बैठक में तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सौरभ जैन, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता शांति जाखड़, सहायक प्रोग्रामर पवन कुमावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नावां शहर में मां दुर्गा व भैरव मंदिर में 21वां वार्षिक मेला महोत्सव आयोजित

नावां में आवारा श्वानों का आतंक, 12 वर्षीय बालिका को नोचा

नावां शहर में 4.478 किलो गांजा बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments