नावां शहर में आवारा पशुओं का आतंक दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। शहर के वार्ड नम्बर 19 निवासी 12 वर्षीय बालिका राशि पुत्री अनीस चौहान सुबह घूमने जा रही थी।

रास्ते में आवारा श्वान के झुंड ने हमला कर दिया और बालिका को घसीटते हुए नमक की क्यारियों में गिरा दिया। श्वान के झुंड ने बालिका को करीब 30 जगहों पर काटा।

बच्ची की चीख सुन आसपास के लोगों ने बालिका को श्वानों से छुड़वाया। लोगों ने घायल बालिका को राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बालिका का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया।
गौरतलब है कि गत दिनों आवारा श्वान के काटने से एक महिला की मृत्यु हो गई थीं। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने आवारा श्वानों को पकड़ने का अभियान शुरू किया था। लेकिन कुछ श्वान पकड़ने के बाद इतिश्री कर ली।

नावां शहर में 4.478 किलो गांजा बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार
नावां: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक






