Homeनावां शहरनावां: आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर ध्येय पर प्रतिबद्ध है...

नावां: आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर ध्येय पर प्रतिबद्ध है पुलिस – एसपी ऋचा तोमर

साइबर ठगी को लेकर किया जाएगा जागरूक, करेंगे कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावांसिटी. डीडवाना-कुचामन जिले की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बुधवार को नावां पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर जवानों ने पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

- विज्ञापन -image description

इसके पश्चात उन्होंने पुलिस थाने का निरीक्षण कर भवन की स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति, दर्ज मामलों व लंबित परिवादों की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार से पेश आने और फरियादियों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

प्रेस वार्ता में ऋचा तोमर ने कहा कि आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर के ध्येय पर पुलिस प्रतिबद्ध है तथा उसी के अनुसार कार्य कर रही है। क्षेत्र में होने वाले जमीनी विवाद, सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर थानाधिकारी व जवानों से पुलिस की प्राथमिकता पर चर्चा की जाएगी।

साइबर ठगी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठगी में हर क्षेत्र प्रभावित है। इसकी रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करेंगे। स्मार्ट फोन का चलन बढ़ने के साथ ही लोग लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो जाते है। ऐसे में लोगों में जागरूकता जरूरी है।

- Advertisement -ishan

वीआईपी ट्रेड घोटाले का मास्टरमाइंड निकला कुचामन निवासी धीरज गट्टाणी

नावां: शारदा बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने शिवालयों में गाई शिव स्तुति, किया जलाभिषेक

सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments