Wednesday, May 13, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से दो लोगों...

डीडवाना में बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना। कोलिया गांव के पहाड़ी क्षेत्र में मकान की दीवार गिरने की घटना में दो मजदूरों की जान चली गई।

- विज्ञापन -image description
image description

पिछले दो दिन से डीडवाना में बारिश का दौर जारी है। कोलिया गांव के पहाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे दोनों मजदूरों के ऊपर मकान की दीवार अचानक ढह गई। जानकारी के अनुसार दीवार के मलबे में दबने से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। उनकी पहचान कोटा निवासी राहुल और दिलखुश के रूप में हुई है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला और राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीडवाना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। शवों का पोस्टमॉर्टम उनके परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

तेज बारिश से डीडवाना-कुचामन जिले में तापमान 10 डिग्री तक गिरा, अलर्ट जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!