कुचामन सिटी शहर में शनिवार दोपहर एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। आरोपी ग्राहक बनकर आया और मौका पाकर दुकान से एक तोला सोना लेकर फरार हो गया।


घटना के बाद से व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है।

पुरानी धान मंडी क्षेत्र में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार – चोरी की यह वारदात कुचामन सिटी के पुरानी धान मंडी क्षेत्र स्थित कलालों की गली में हुई। यहां पवन कुमार डालुका की अग्रवाल ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने के आभूषण दिखाने को कहा।
मोजे में छिपाकर ले गया सोना
दुकानदार जब उसे आभूषण दिखा रहा था, तभी आरोपी ने एक तोला सोना चुपके से उठाकर अपने मोजे में छिपा लिया। इसके बाद वह किसी बहाने से दुकान से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गहनों की गिनती की तो चोरी का पता चला।

पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी से सुराग
सूचना मिलने पर कुचामन सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
₹6.15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को जेल, कुचामन कोर्ट का आदेश
मंच पर भिड़े मकराना विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक भींचर, Viral video
नगरपरिषद कार्यालय के सामने ही सड़कें बदहाल, कुचामन में विकास कार्य सवालों के घेरे में






