Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: बरवाली के आदित्य ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण...

कुचामन सिटी: बरवाली के आदित्य ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के निकटवर्ती गांव बरवाली के होनहार खिलाड़ी आदित्य सिंह राठौड़ पुत्र भंवर सिंह राठौड़ ने अंडर-14 एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रतियोगिता सीबीएसई वेस्ट ज़ोन, भीलवाड़ा में आयोजित हुई, जिसमें आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

स्वर्ण पदक जीतने के बाद आदित्य जब अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में जुलूस निकाला गया और बरवाली बालाजी मंदिर में महामंडलेश्वर रघुवरदास महाराज के सानिध्य में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान आदित्य को माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया।

महामंडलेश्वर रघुवरदास महाराज ने आदित्य को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे इसी तरह गांव, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करते रहें।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में सम्पत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, गजेंद्र सिंह, जलेन्द्र सिंह, छीत्तर सिंह, मानसिंह, प्रेम सिंह राजपुरोहित, हरेंद्र सिंह, रामसिंह, मनोहर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!