कुचामन सिटी के निकटवर्ती गांव बरवाली के होनहार खिलाड़ी आदित्य सिंह राठौड़ पुत्र भंवर सिंह राठौड़ ने अंडर-14 एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता सीबीएसई वेस्ट ज़ोन, भीलवाड़ा में आयोजित हुई, जिसमें आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद आदित्य जब अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में जुलूस निकाला गया और बरवाली बालाजी मंदिर में महामंडलेश्वर रघुवरदास महाराज के सानिध्य में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान आदित्य को माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया।
महामंडलेश्वर रघुवरदास महाराज ने आदित्य को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे इसी तरह गांव, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करते रहें।

कार्यक्रम में सम्पत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, गजेंद्र सिंह, जलेन्द्र सिंह, छीत्तर सिंह, मानसिंह, प्रेम सिंह राजपुरोहित, हरेंद्र सिंह, रामसिंह, मनोहर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






